धनौरा: मंडी धनौरा में कब्रिस्तान की जमीन पर बसी पूरी कॉलोनी, जांच में 69 मकान पाए गए अवैध, चलेगा बुलडोजर
मंडी धनौरा राजस्व अभिलेखों में कब्रिस्तान के नाम दर्ज करीब पांच एकड़ भूमि पर पिछले एक दशक में पूरी कॉलोनी बस जाने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद हुई प्रशासनिक जांच में खुलासा हुआ कि तीन अलग-अलग गाटा संख्याओं की जमीन पर 69 लोगों ने मकान बना लिए हैं। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया है और आगे की कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी।