अजीतमल: अंतौल गांव में कैंसर पीड़ित मजदूर ने फंदे पर लटककर दी जान, सुबह महिलाओं ने आम के पेड़ पर शव देखा
थाना क्षेत्र के अंतौल गांव में शनिवार सुबह एक मजदूर का शव आम के पेड़ से चादर के फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। शौच के लिए खेतों की ओर गई महिलाओं ने शव देखकर शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर जांच-पड़ताल की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव निवासी मोहित कुमार ने बताया कि उनके बड़े भाई मु