अरनोद: ट्रैक्टर-ट्रॉली में खाद डालते समय करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की
प्रतापगढ़ जिले के सालमगढ़ थाना क्षेत्र में खेत पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में खाद डालने के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने चालक, खेत मालिक और बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे का जिम्मेदार बताते हुए थाने में शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।