धर्मशाला में मंगलवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश की राजनीति उस समय गरमा गई, जब भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोला, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रोज़ अनाप–शनाप बयान देकर प्रदेश को भ्रमित कर रहे हैं और बिना सोचे-समझे फैसले लेकर राज्य को मुश्किलों में डाल रहे हैं।