करौं: करौं के नोनियाटाड़ गांव में शत चंडी महायज्ञ की तैयारी तेज, 18 अप्रैल को कलश यात्रा
Karon, Deoghar | Apr 10, 2026 करौं प्रखंड के नोनियाटाड़ गांव में श्री श्री 1008 शत चंडी महायज्ञ का आयोजन को लेकर तैयारी तेज हो गई है। इसको लेकर शुक्रवार 4 बजे समिति ने महायज्ञ को लेकर निरीक्षण करते हुए जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया।वही 18 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें सैकड़ों महिलाएं व श्रद्धालु पवित्र जल भरकर भजन-कीर्तन के साथ यज्ञ स्थल पहुंचेंगे।