सिमरी बख्तियारपुर: भगवानपुर गांव में चार दिवसीय मेले की तैयारी के लिए ग्रामीणों की बैठक हुई
गतवर्ष की भांति इस वर्ष भी पौष पूर्णिमा पर चार दिवसीय मेला का आयोजन बनमा ईटहरी प्रखंड के महदेवा स्थान के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। जिसकी तैयारी जोरों पर है। इस मेला में दो दिन 14 और 15 जनवरी को महादंगल का भव्य आयोजन भी किया गया है। जिसमें अन्तर राज्य सहित विदेश के पहलवानों ने आखाड़े पर ताल ठोकेंगे। जिसकी तैयारी जोर शोर से किया जा रहा है।