बलरामपुर: खाद्य सुरक्षा टीम ने विशुनापुर में आइसक्रीम प्रतिष्ठान पर की छापेमारी
19 मई सोमवार 2 बजे मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने तहसील बलरामपुर के विशुनापुर में आइसक्रीम के प्रतिष्ठान पर छापामारी कर नमूना जांच संग्रहित करने की कार्यवाही की गई एवं उन्होंने कहा कि मिलावटी खाद्य पदार्थ आदि की बिक्री पर खाद्य एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी।