उमरिया .
चंदिया रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, मालगाड़ी की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत,
उमरिया जिले के चंदिया रेलवे स्टेशन के पास एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई बताया जा रहा है कि दोनों रेलवे लाइन पार कर रहे थे, तभी मालगाड़ी की चपेट में आ गए हादसे में दोनों की जान चली गई घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
उमरिया जिले के चंदिया रेलवे स्टेशन के पास बीती रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां मालगाड़ी की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक, चंदिया के मऊहार टोला, वार्ड क्रमांक 10 निवासी करण शाह , उम्र 30 वर्ष, और उनकी पत्नी नैना बी , उम्र 25 वर्ष, बीती रात करीब 10 बजे रेलवे लाइन पार कर रहे थे। इसी दौरान दोनों मालगाड़ी की चपेट में आ गए, हादसा इतना गंभीर था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है हादसे में पति-पत्नी की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है जिस परिवार में साथ मिलकर जीवन बिताने के सपने थे, वहां अब मातम पसरा है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।