उमरिया
----------
शहीद सम्मान दिवस पर पीटीएस उमरिया में शहीदों को श्रद्धांजलि
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार भगवानी ने शहीदों के बलिदान को किया नमन
उमरिया। शहीद सम्मान दिवस के अवसर पर उमरिया स्थित पुलिस प्रशिक्षण शाला (पीटीएस) में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार भगवानी,श्री मति स्वाती मुराब वाडेकर पुलिस अधीक्षक पीटीएस ने देश की रक्षा और कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान शहीदों के अदम्य साहस, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा को याद किया गया। शहीदों का बलिदान देश और समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनका समर्पण पुलिस बल सहित देश के प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रसेवा और अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहने की प्रेरणा देता है।