सिमडेगा: कोचेडेगा लुकीबहार गांव में जर्जर तार बनी जानलेवा ,करंट की चपेट में आने से दो मवेशियों की हुई मौत।
सिमडेगा सदर प्रखंड अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोचेडेगा लूकीबहार गांव में बुधवार को 11:00 बजे जर्जर तार में आई करंट की वजह से दो मवेशियों की मौत हो गई ।किसान जोहन खेस्स ने बताया की खेती बाड़ी के मौसम में उसके दो मवेशियों की मौत उसके परिवार के लिए आर्थिक संकट आ पड़ा है ।पंचायत के मुखिया ने इस मामले में प्रशासन से किसान को उचित मुआवजा की मांग की है।