फूलपुर: धान रोपाई के बीच सरकारी गोदामों में उर्वरक की कमी, किसानों की चिंता बढ़ी
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर तहसील क्षेत्र में धान रोपाई के चरम सीजन के बीच सरकारी उर्वरक केंद्रों पर डीएपी, एनपीके और यूरिया की कमी से किसान परेशान हैं किसानों ने निजी दुकानों पर महंगे दाम और यूरिया के साथ जिंक खरीदने की अनिवार्यता का आरोप लगाते हुए आज बुधवार को दोपहर 3 बजे जिला प्रशासन से सरकारी केंद्रों पर पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने की मांग की है ।