बयाना: शिक्षक संघ ने TET और छुट्टियों में कटौती का किया विरोध, सरकार को आंदोलन की चेतावनी दी
राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम उपशाखा बयाना ने अनुभवी शिक्षकों के लिए टीईटी (TET) अनिवार्य करने और ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में कटौती के राज्य सरकार के फैसले का विरोध किया है। बुधवार शाम शिवगंज कृषि मंडी पार्क में आयोजित एक बैठक में संघ ने मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।