बहराइच: बहराइच रोडवेज़ डिपो के सभी चालकों व परिचालकों की पुलिस भर्ती परीक्षा के मद्देनज़र 20 फरवरी तक छुट्टियां निरस्त
पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर 20 फरवरी तक रोडवेज के सभी चालकों व परिचलकों अवकाश निरस्त। बहराइच रोडवेज़ प्रशासन ने अवकाश निरस्त करने की जारी की सूचना जारी की गयी है। बहराइच डिपो के वरिष्ठ केन्द्र प्रभारी ने शुक्रवार को बताया की क्षेत्रीय प्रबंधक देवीपाटन मण्डल गोण्डा के मौखिक आदेश के बाद 17 व 18को होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर छुट्टियां निरस्त की गई हैं।