डुमरा: 24 घंटे में पुलिस की बड़ी कार्रवाई 7 अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी व विदेशी शराब बरामद
सीतामढ़ी जिले में अपराध एवं शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने पिछले 24 घंटे के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।