जशपुर: पसिया गांव में शादी के मंडप से दुल्हन फरार, जेवरात और मोबाइल लेकर भागने का आरोप
जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के पसिया गांव में शादी समारोह के दौरान दुल्हन के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। दूल्हा पक्ष ने आरोप लगाया है कि दुल्हन अपने परिजनों के साथ सोने-चांदी के जेवरात और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गई। घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, बगीचा थाना क्षेत्र के पसिया गांव निवासी राजकुमार महानंदी की शाद