परिहार: मां को खोने के बाद छह बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल, पति पंजाब से लौटने की तैयारी में,परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
नरगा गांव में ठनका गिरने से गीता देवी की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दो बेटों और चार बेटियों के सिर से मां का साया उठ गया है। पति राजनारायण पासवान करीब 15 दिन पहले मजदूरी के लिए पंजाब गए थे। पत्नी की मौत की सूचना मिलते ही वह गांव लौटने की तैयारी में हैं। ग्रामीणों के अनुसार, गीता देवी ही घर और बच्चों की पूरी जिम्मेदारी संभालती थीं। अब छह