बालोद: बालोद को मिला नया डीईओ, मधुलिका तिवारी का धमतरी तबादला, दीपक दुबे संभालेंगे जिम्मेदारी
Balod, Balod | Jun 11, 2026 बालोद जिले को जल्द नया जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) मिलने जा रहा है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी तबादला आदेश के अनुसार वर्तमान डीईओ मधुलिका तिवारी का स्थानांतरण धमतरी कर दिया गया है। उन्हें वहां प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।