रामगढ़: रामगढ़ में बाइक चोरी के दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की अपाची बाइक बरामद, एक आरोपी अब भी फरार
Ramgarh, Alwar | May 12, 2026 रामगढ़ थाना पुलिस ने मंगलवार को दोपहर बारह बजे बाइक चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी हुई अपाची बाइक बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर जेल से लाकर गिरफ्तार किया है। वहीं मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार चल रहा है, जिसकी तलाश जारी है