जमुई: सैनिक पब्लिक स्कूल में नए सत्र का भव्य आगाज, छात्रों का स्वागत किया गया
Jamui, Jamui | Apr 1, 2026 सैनिक पब्लिक स्कूल, जमुई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ पर नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत हेतु बुधवार को 10 बजे भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत और देशभक्ति प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।