सबलगढ़: में 5वीं की छात्रा से गैंगरेप: परिजनों का आरोप- रात में जबरन घर से उठाकर ले गए
सबलगढ़ इलाके के एक गांव में शुक्रवार रात को 5वीं छात्रा के साथ दो युवकों ने रेप किया। शनिवार को पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो एक्ट और SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। यह घटना 15 मई की रात करीब 11:30 बजे की है। नाबालिग लड़की अपने घर पर थी, तभी पास के गांव का रहने वाला सुभाष रावत अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा।