हाथरस: गांव नगला बुद्धू हेमराज में 2 पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में 7 लोग घायल, पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बुद्धू हेमराज में दो पक्षों के बीच जमकर हुए खूनी संघर्ष में किशोरी, किशोर महिला व पुरुष सहित करीब 7 लोग घायल हो गए। एक पक्ष के युवक अमित ने दूसरे पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि 2 साल पहले जमीनी विवाद को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने युवक के पिता की हत्या कर दी थी, अब फैसले के लिए दूसरा पक्ष दबाव बना रहा है।