गोगुंदा क्षेत्र में बुधवार को दिनभर बारिश का दौर जारी रहा। बारिश से खेतों में खड़ी खरीफ फसलों को नया जीवन मिला और किसानों के चेहरों पर राहत नजर आई। हालांकि बारिश ने कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों की बदहाल सड़कों की स्थिति भी उजागर कर दी।
चौगान, गोगुंदा-दादिया मार्ग और सेमटाल गांव में कई जगह सड़क पर पानी भर गया। दादिया मार्ग पर सड़क की कंक्रीट उखड़कर फैल गई है, जबकि सेमटाल से रावलिया मार्ग पर जलभराव से राहगीरों को परेशानी हुई।#udaipurdiaries❤️ #jaipurnews #accident