ओबरा: ओबरा के बंद खदान में फंसे युवक को पुलिस और फायर सर्विस टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला
Obra, Sonbhadra | May 19, 2026 सोनभद्र के ओबरा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक युवक बंद पड़ी पानी भरी खदान में फंस गया। सूचना मिलने पर ओबरा पुलिस और फायर सर्विस टीम मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित बाहर निकाला।यह घटना बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने कपड़े उतारकर अचानक खदान में छलांग लगा दी थी। वह काफी देर तक पानी में तैरता रहा।