लोहरदगा: सलगी पंचायत में नल जल योजना का कार्य कर लौट रहे ट्रैक्टर के पलटने से एक युवक की हुई मौत, आज हुआ पोस्टमार्टम
लोहरदगा जिले के सलगी पंचायत में नल जल योजना का कार्य कर लौट रहे ट्रैक्टर के पलटने से सहरसा के अगमा गांव निवासी युवक बंटी सिंह की मौत हो गई। कुहासे की वजह से ट्रैक्टर चला रहे युवक को रास्ता के पता नहीं चल पाया और ट्रैक्टर 7 फीट गहरे गड्ढे में पलट गया। घटना में मृत युवक का आज पोस्टमार्टम किया गया है।