लोहरदगा: गुदरी बाजार स्थित शोक विनाशक हनुमान मंदिर में मनाया गया 23वां वार्षिकोत्सव
शहरी क्षेत्र के गुदरी बाजार स्थित शोक विनाशक श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर के 23वे वार्षिकोत्सव पर धार्मिक अनुष्ठान और भंडारे का आयोजन किया गया। मौके पर हनुमान जी की विग्रह का सिंदूर से श्रृंगार किया गया। सुबह से ही पुरोहित और महिलाओं के द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया। दोपहर में भंडारे का सिलसिला शुरू हुआ एवं शाम में महाआरती का आयोजन होगा।