झामुमो ने हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरुद्ध आंदोलन का शंखनाद कर दिया है। इसकी शुरुआत लोहरदगा में भी आज से होगी। जिला अध्यक्ष मुजम्मिल ने बताया कि लोहरदगा जिले की सभी पंचायतों में झामुमो न्याय यात्रा निकालेगी। जिसकी शुरुआत सेन्हा प्रखंड के अरु से आज की जाएगी।