लोहरदगा: झामुमो ने पूर्व CM हेमंत सोरेन की रिहाई के लिए कल्हेपाठ के धार्मिक स्थलों पर प्रार्थना कर न्याय मार्च की शुरुआत की
झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सहित झामुमो कार्यकर्ताओं ने सेन्हा प्रखंड स्थित अरु के कल्हेपाठ गांव में देवी मंडप और सरना स्थल पर प्रार्थना कर न्याय मार्च की शुरुआत की। मौके पर जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की के नेतृत्व में गांव के देवी मंडप और सरना स्थल पर हेमंत सोरेन कि जल्द रिहाई के लिए झामुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रार्थना की।