जहानाबाद: एक्सपेंडिचर सेक्रेट्री एवं डीएम ने गैस एजेंसी व जिला नियंत्रण कक्ष का किया निरीक्षण, उपभोक्ताओं से की बातचीत
सेक्रेट्री एक्सपेंडिचर फाइनेंस रचना पाटिल व डीएम अलंकृता पांडे ने अधिकारियों के साथ नियंत्रण कक्ष और गैस एजेंसी का निरीक्षण किया। उन्होंने गैस आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया और मौके पर उपभोक्ताओं से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए तथा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया गया।