विदिशा नगर: कुरवाई से घायल युवक को शनिवार दोपहर जिलाअस्पताल मे रेफर कर कराया भर्ती,शुक्रवार रात मथुरापुरा मे 3लोगो ने की थी मारपीट
कुरवाई तहसील और पठारी थाना अंतर्गत ग्राम मथुरापुर में रहने वाले शिवराज के साथ तीन व्यक्तियों द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर लाठी-डंडो से मारपीट की गई। घायल हालत में कुरवाई अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने और गंभीर चोटों के कारण शनिवार दोपहर को जिला अस्पताल रेफर कर भर्ती कराया गया। पुलिस मामले मे पूछताछ में जुटी है।