विदिशा नगर: कलेक्टर दर पर और नियमित वेतन की मांग को लेकर जिला अस्पताल के सफाईकर्मियो सहित अन्य कर्मचारियो ने शनिवार को की हडताल
जिला अस्पताल के आउटसोर्स कर्मचारी जिसमें साफ सफाईकर्मी, हाउसकीपिंग, वार्ड बॉय शामिल है। कलेक्ट्रेट दर पर वेतन की मांग को लेकर शनिवार को हड़ताल पर बैठ गए। नियमित वेतन न मिलने और कम वेतन दिए जाने की शिकायत उन्होंने एक दिन पहले कलेक्ट्रेट में भी ज्ञापन के जरिए की थी। ठेकेदार की मनमानी का आरोप भी कर्मचारियों ने लगाया।