विदिशा नगर: शनिवार को गृह विभाग ने विदिशा CSP राजेश तिवारी का श्योपुर किया तबादला, श्योपुर के SDOP अतुल कुमार सिह बने विदिशा CSP
लोकसभा चुनाव को देखते हुए लोकसभा क्षेत्र में 3 साल से ज्यादा का कार्यकाल पूर्ण कर चुके विदिशा सीएसपी राजेश तिवारी का स्थानांतरण गृह विभाग द्वारा विजयपुर एसडीओपी जिला श्योपुर किया गया है। उनके स्थान पर विजयपुर के एसडीओपी अतुल कुमार सिंह को विदिशा का सीएसपी बनाया गया है। ज्ञात हो कि राजेश तिवारी कुछ महीने पहले ही विदिशा में पदस्थ हुए थे।