विदिशा नगर: सिविल लाइन स्थित निजी होटल में डॉ. आंबेडकर अधिवक्ता संघ का दूसरा प्रांतीय अधिवेशन हुआ आयोजित
डॉ. आंबेडकर अधिवक्ता संघ के माध्यम से आज विदिशा में दूसरे प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश की विभिन्न जगहों से अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सिर्फ लाइन में खड़े होकर वोट डालना नहीं है बल्कि लोकतंत्र में सभी लोगों को बराबर का अधिकार दिया गया है। उन अधिकारों से सभी को अवगत कराने का हमारा उद्देश्य है।