धौलपुर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में जिले में दीपावली त्यौहार के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को चाकचौबंद रखने के लिए लगातार नाकाबंदी एवं सघन चेकिंग की जा रही है। कल देर शाम सभी थानों की पुलिस टीमों द्वारा अलग अलग स्थानों पर विशेष नाकाबंदी की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में दीपावली त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ता और आमजन की सुरक्षा