सांगानेर: जयपुर में पड़ोसी युवक ने युवती से किया दुष्कर्म, 8 साल तक शादी का झांसा देकर करता रहा देहशोषण, पुलिस ने किया गिरफ्तार
जयपुर में पड़ोसी युवक के एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी ने शादी करने का वादा किया। पिछले 8 साल तक शादी का झांसा देकर देहशोषण कर धोखा देता रहा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मेडिकल और बयान दर्ज कर आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया- जयपुर की रहने वाली युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।