धमतरी: छत्तीसगढ़ में बिजली बनती है, फिर भी जनता को मिल रही महंगी- आप
धमतरी के रेस्ट हाउस में आम आदमी पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्यक्ष ने चर्चा के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ बिजली उत्पादक राज्य है, यहां बड़े पावर प्लांट से बिजली बनती है। इसके बावजूद प्रदेश की जनता को महंगी बिजली खरीदनी पड़ रही है। आम आदमी पार्टी ने मांग की कि जिस राज्य में सरप्लस बिजली बन रही हो, वहां के लोगों को सस्ती और 24 घंटे बिजली मिलनी चाहिए।