कामां: कामां में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर घायल
कामां के कल्काजी मंदिर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद युवक सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा मिला,जिससे मौके पर मौजूद समाजसेवियों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को तुरंत उप जिला अस्पताल कामां पहुंचाया। घायल की पहचान भरतपुर के रामनगर निवासी विष्णु पुत्र रणवीर के रूप में हुई रविवार शाम 6 बजे मिली जानकारी।