रामगढ़ चौक: बकियाबाद गांव के तालाब में लड़की का शव मिला, दो दिन से थी लापता, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
बकियाबाद स्थित तालाब से गुरुवार 10 बजे एक 18 वर्षीय लड़की का तैरता हुआ शव मिला है।जिसकी पहचान मिथलेश कुमार की पुत्री मुस्कान के रूप में हुई है।जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।परिजन ने बताया कि मंगलवार रात हम सभी परिवार खाना खाकर हर दिन की तरह सो गए।अगले दिन बुधवार को जागने पर मुस्कान घर से गायब थी।हर जगह ढूंढने के उपरांत भी पता नहीं चल सका।