उपायुक्त ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को आयरन फोलिक एसिड की दवाओं का सेवन अत्यंत आवश्यक है, जिससे हीमोग्लोबीन का स्तर बढ़ता है। उन्होंने नियमित जांच, दवा सेवन, संस्थागत प्रसव और नवजात शिशुओं के समय पर टीकाकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही जिन बच्चों का टीकाकरण निर्धारित है, उनके अभिभावकों को समय पर सूचना देने को कहा।