मशरक: राजा पट्टी रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से मृत युवक की हुई पहचान
Mashrakh, Saran | Jun 10, 2026 मशरक छपरा थावे रेलखंड पर राजापट्टी रेलवे स्टेशन के समीप एक दर्दनाक रेल हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गया। मृतक की बुधवार की शाम 4 बजें के लगभग पहचान छपरा नगर थाना क्षेत्र के मुफस्सिल चौक निवासी शिवम कुमार उर्फ दीपक के रूप में हुई है। वह स्वर्गीय ओमप्रकाश राय का पुत्र