कटनी ग्रामीण: रीठी और बरहटा की सड़कों पर मवेशियों का कब्जा, हर पल मंडरा रहा हादसे का खतरा
कटनी जिले की रीठी तहसील मुख्यालय और ग्राम पंचायत बरहटा की मुख्य सड़कों पर इन दिनों बड़ी संख्या में आवारा मवेशियों का जमावड़ा लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। सुबह से लेकर देर रात तक मवेशी सड़क के बीचों-बीच बैठे रहते हैं, जिससे छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है।