गोरखपुर: गोरखपुर में वर्दी हुई दागदार: 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म की आशंका और हत्या के आरोपी 112 का सिपाही गिरफ्तार
गोरखपुर में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित जिला अस्पताल से अगवा की गई 10 वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में 112 नंबर पर तैनात सिपाही अभिषेक यादव को गिरफ्तार किया गया है।आरोप है कि सिपाही ने पहले बच्ची का अपहरण किया,फिर उसकी हत्या कर दी।हालांकि PM रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि दुष्कर्म हुआ है या नही