विदिशा की ख्याति प्राप्त शिक्षण संस्था एस.ए.टी.आई. कॉलेज विदिशा के करीब 120 कर्मचारी पिछले 7 महीनों से वेतन न मिलने के कारण आंदोलनरत हैं। भीषण गर्मी में कर्मचारी पिछले 25 दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। वेतन न मिलने से 120 से अधिक परिवार आर्थिक संकट और भुखमरी जैसी स्थिति का सामना कर रहे हैं।