धौलपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर बसेड़ी कस्बे से लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूने, जांच के बाद होगी कार्रवाई
आगामी दिनों में दीपावली के त्यौहार पर आमजन को शुद्ध व गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने हेतु शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जा रहे हैं। अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा आयुक्त और जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयंती लाल मीणा द्वारा