धौलपुर: पटपरा रोड कॉलोनी में जलभराव की समस्या के समाधान की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने कलेक्टर कार्यालय में DM को दिया ज्ञापन
गौरव पथ के पास रहने वाले लोगों ने मंगलवार को जिला कलेक्टर से मुलाकात कर एक शिकायती पत्र दिया है। जिसमें बताया गया है कि सिटी जुबली हॉल से लेकर पटपरा की ओर जाने वाली सड़क पर सीवरेज चौक होने की वजह से लगातार जल भराव बना हुआ है, जिसको लेकर कई बार नगर परिषद के अधिकारियों से भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ।