मेरठ: मेरठ में यूनिवर्सिटी क्लार्क ने गोली मारकर किया सुसाइड, सुसाइड नोट में पत्नी को बताया मौत का जिम्मेदार, बरामद हुआ तमंचा
Meerut, Meerut | May 3, 2026 मेरठ के जागृति विहार में पारिवारिक विवाद ने एक और जान ले ली। सात महीने से अलग रह रही पत्नी जब तीन दिन पहले छोटे बेटे को भी अपने साथ ले गई, तो आहत पति यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका। शनिवार रात यूनिवर्सिटी में क्लर्क की नौकरी करने वाले युवक ने तमंचे से खुद को गोली मारकर जीवन समाप्त कर लिया। मौके से मिले सुसाइड नोट में उसने पत्नी को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया