रामपुर: भाजपा नेता भारत भूषण गुप्ता ने रज़ा लाइब्रेरी में मां सरस्वती की प्रतिमा लगाने की मांग की
Rampur, Rampur | May 12, 2026 मंगलवार को दोपहर 12 बजे भाजपा नेता भारत भूषण गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रज़ा लाइब्रेरी के निदेशक डॉ. पुष्कर मिश्रा से भेंट कर परिसर में माँ सरस्वती प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। निदेशक ने इस पहल की सराहना करते हुए मौखिक स्वीकृति प्रदान की। प्रबुद्ध नागरिकों के अनुसार, इस कदम से पाठकों में आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार होगा।