धमदाहा :- भवानीपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर ही लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया गया। बेखौफ बदमाशों ने हथियार और डंडे के बल पर एक कपड़ा व्यवसायी से नकद राशि और मोबाइल फोन लूट लिया, साथ ही विरोध करने पर उसे बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।