हरदोई: रद्देपुरवा में संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्धा की मौत, मृतका के भाई ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को दी तहरीर
Hardoi, Hardoi | Mar 23, 2025 कोतवाली शहर क्षेत्र के रद्देपुरवा निवासी लीलावती पत्नी विजयपाल की घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।वंही सूचना पर पहुँचे मृतका के भाई रामभजन निवासी कसियापुर थाना हरियावां ने अनहोनी की आंशका जताते हुए कोतवाली शहर पुलिस को तहरीर देते हुए पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की है।सूचना पर पहुँची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुँचकर जांच पड़ताल की है।