हरदोई: शहर के महिला थाने के पास लकड़ी के खोखे में लगी आग, दमकल टीम ने आग पर पाया काबू
Hardoi, Hardoi | Mar 23, 2025 महिला थाने के पास कई खोके रखे हुए हैं इन्ही खोकों में से एक में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। रविवार होने के कारण अधिकतर खोके बन्द थे और छुट्टी की वजह से इलाके में ज्यादा भीड़भाड़ भी नहीं थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।