कर्वी: चित्रकूट पुलिस ने खोए ₹7,20,000 कीमत के 51 मोबाइल बरामद कर राघव प्रेक्षागार में मोबाइल धारकों को सुपुर्द किया
चित्रकूट पुलिस ने आज शनिवार की दोपहर 12:00 बजे पुलिस कार्यालय राघव प्रेक्षागार में खोए हुए ₹7,20,000 कीमत के 51 मोबाइल फोन बरामद कर मोबाइल धारकों के सुपुर्द किया है। खोए हुए मोबाइल के संबंध में मोबाइल धारकों द्वारा पुलिस अधीक्षक के समक्ष CEIR पोर्टल में शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिनको SOG सर्विलांस और थानों की टीम द्वारा 51 मोबाइल फोन बरामद किया गया है।